Farhad Samji out of Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने फैंस को काफी निराश किया है। फिल्म के निर्देशन फरहाद सामजी (Farhad Samji) से फैंस काफी नाराज चल रहे हैं, इसके साथ ही यूजर्स हेरा फेरी 3 के मेकर्स से भी फरहाद सामजी को फिल्म से रिप्लेस करने की मांग कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि वह एक बेहतरीन फिल्म के सीक्वल को फरहाद सामजी के हाथों से बर्बाद होता हुआ नहीं देखना चाहते हैं। जब से हेरा फेरी 3 का निर्देशक फरहाद सामजी को चुना गया है, तब से ही फैंस लगातार मेकर्स से उन्हें रिप्लेस करने की मांग कर रहे हैं।
farhad samji out of hera pheri 3
अब 'किसी का भाई किसी की जान' देखने के बाद तो यह मांग और भी बढ़ गई थीं। अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने शायद फैंस की बात मान ली है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से बाहर कर दिया गया है।
हेरा फेरी 3 से बाहर हुए फरहाद सामजी?
ताजा मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर फरहाद सामजी को लगातार रिप्लेस करने की मांग के बाद अब मेकर्स ने फैंस की बात मान है और फरहाद सामजी को मूवी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही अब दावा किया जा रहा है कि भूल भुलैया 2 के डायरेक्टर अनीस बज्मी को ही हेरा फेरी 3 को डायरेक्ट करने का ऑफर मिल गया है। हालांकि फिल्म में बतौर डायरेक्टर हुई अनीस बज्मी की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
जल्द शुरू होगी शूटिंग
हेरा फेरी 3 में बतौर विलेन संजय दत्त की एंट्री हो गई है, खुद एक्टर ने एक बयान में इस बात का खुलासा किया है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म को ऑनप्लोर ले जाया जा सकता है।
