Hera Pheri 3: परेश रावल से एक फैन ने की हेरा फेरी-3 में जुड़ने की गुजारिश, एक्टर ने कहा-" तीन हीरो हैं..."

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' के कारण परेश रावल काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। परेश रावल के इस फिल्म से बाहर होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार फैंस एक्टर से इस फिल्म में दोबारा शामिल होने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने फैंस को जवाब दिया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

Hera Pheri 3: परेश रावल (Paresh Rawal) हाल ही में फिल्म 'हेरा फेरी 3' से जुड़ी खबरों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की है, जिसके बाद उनके फैंस काफी दुखी है और फैंस का बोलना है कि उनकी फिल्म उनके बिना अधूरी है। हाल ही में उनके एक फैन ने उनसे फिल्म में दोबारा सोच समझकर फिल्म में शामिल होने की गुजारिश की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने इसपर क्या जवाब दिया है।

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3

हाल ही में एक्स पर एक यूजर ने कहा-"सर, हेरा फेरी फिल्म में शामिल होने के बारे में एक बार फिर से सोचें। आप इस फिल्म के हीरो हैं।" इस बात से इनकार करते हुए, परेश रावल ने एक्स जवाब दिया-"नहीं... इसमें तीन हीरो हैं हेरा फेरी।" बता दें अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' के एक्टर के साथ-साथ निर्माता भी हैं। अक्षय कुमार ने परेश रावल के ऐसे फिल्म से बाहर निकलने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी थी। जिस कारण परेश रावल ने फिल्म मेकर्स को ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था।

End of Feed