'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini

Hema Malini on Dharmendra: एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने एक बार फिर से धर्मेंद्र को याद करके भावुक हो गई। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन बीते साल हुआ था। उनकी मौत से सभी लोगों को जोर का झटका लगा। उनकी फैमिली पूरी तरह से टूट गई। जहां बाकी लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए तो वहीं हेमा मालिनी (Hema Malini) आज भी धर्मेंद्र को सुबह-शाम याद करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-धर्मेंद्र को याद कर आज भी फफक-फफककर रोने लगती हैं हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने कहा- 'हमें लगा था वो लौट आएंगे...')

hema malini on dharmendra

सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं हेमा मालिनी (pic credit-instagram)

हेमा मालिनी हुई भावुक

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गईं। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में लेंस एंड लिगेसी: बॉलीवुड इन फोकस प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'यह श्रद्धांजलि सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की नहीं, बल्कि उनके पूरे सफर की है, जो जुनून, समर्पण और दर्शकों के प्रति असीम प्यार से भरा था। वे हमेशा कहते थे कि फिल्म दिल से दिल जोड़ने का माध्यम है। वे फिल्मों के प्रति बेहद जुनूनी थे। उनके जीवनसाथी के रूप में मैंने देखा कि वे कितने पैशनेट थे। उनकी अदाकारी और व्यवहार से उन्होंने लाखों लोगों के दिल जीते। वे एक अभिनेता, दोस्त और पिता के रूप में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।'

End of Feed