एक्टर शरद कपूर को दर्शक जोश, दस्तक और लक्षय जैसी फिल्मों से जानते हैं। अपने ग्रे शेड के रोल्स में शरद कपूर अपनी अलग पहचान बनाई थी, जिस कारण वो आज तक फैंस की यादों में बसे हुए हैं। बीते दिनों उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हुए, जिनमें वो बेहद कमजोर नजर आ रहे थे, जिस कारण फैंस चिंतित हो उठे हैं। करीबियों के अनुसार शरद कपूर की हालत बीते कई सालों से खराब थी और उनके रिश्तेदार भी उनसे दूर-दूर ही रहने लगे थे, जिस कारण उनके हालात बद से बदतर होते चले गए। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान-सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद करेंगे Shah Rukh Khan, 'जोश' एक्टर ने कही ये बात
"Sharad Kapoor पल-पल मर रहे थे", Hema Chaudhary ने बताई असलियत, एक्टर के भाई ने भी नहीं की मदद
शरद कपूर अपने कुत्तों को बेजुबान ट्रस्ट के पास डिलीवर करने के लिए पहुंचे थे, जिसे चलाने वाली हेमा चौधरी (Hema Chaudhary) ने एक्टर की हालत के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हेमा ने बताया, "शरद को बॉलीवुड से काम मिलना बंद हो चुका था। जब मैंने उनके भाई से बात की तो उसने कहा कि वो एक्टर को लेने के लिए आएगा लेकिन जब मैंने दोबारा कॉल लगाया तो उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। मैंने उससे कहा कि शरद को आपकी जरूरत है लेकिन फिर भी उसने मुझे कॉल बैक नहीं किया। हो सकता है कि दोनों के बीच में प्रॉपर्टी को लेकर कुछ परेशानी हो, जिस कारण वो रिस्पॉन्स ना दे रहा हो।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Box Office: 1500 करोड़ी होने वाली 5वीं फिल्म बनी 'रामायण', रणबीर-यश स्टारर इतना हुआ कलेक्शन
हेमा ने बताया कि शरद मौत के बेहद करीब थे जब वो उनसे मिलीं। हेमा के अनुसार, "3-4 लोग शरद की मौत का इंतजार कर रहे थे वो लगभग 99% मर चुके थे लेकिन उनके कुत्तों ने उन्हें जिंदा रखा। जब मैंने उन डॉग्स को रेस्क्यू किया तो मैं शरद से मिल पायी। वो 2 साल से नहाए नहीं थे और ना ही वो घर से बाहर आए थे। कोई उन्हें कॉल नहीं करता था और ना ही उनके पास खाना था। वो लगातार मर रहे थे।"
बताते चलें कि शरद कपूर की वीडियोज जब से वायरल हुई हैं, तब से लगातार बॉलीवुड के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ना केवल काम को लेकर शरद कपूर की मदद हो रही है बल्कि इंडस्ट्री के लोग उनकी पैसों से भी मदद कर रहे हैं।
