'Hanuman Ansh' के बाद कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, डायरेक्टर Vishal Chaturvedi ने की खास अपील

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कैंची धाम में बढ़ती भक्तों की भीड़ को देखने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी से एक खास अपील की है।

विशाल चतुर्वेदी ने नीम करोली बाबा की जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का निर्देशन किया है। इस मूवी को शुरुआत में लोगों का ज्यादा प्यार नहीं मिला था लेकिन दूसरे हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और अभी तक यह कलेक्शन जारी है। 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों की आस्था पर भी गहरा असर डाल रही है। इसी के बीच उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में भक्तों की भीड़ अचानक काफी बढ़ गई है। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखने के बाद अब निर्देशक डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने वीडियो पोस्ट कर श्रद्धालुओं से एक खास अपील की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, 3 दिनों में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)

Hanuman Ansh Director on overcrowding at Kainchi Dham

कैंची धाम में बढ़ी भक्तों की भीड़ पर बोले 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर (Pic Credit: Instagram)

'हनुमान अंश' देखने के बाद कैंची धाम पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

कहा जा रहा है कि 'हनुमान अंश' देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इंटरनेट पर भी कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें भक्तों की बड़ी भीड़ देखी जा सकती है। कैंची धाम उत्तराखंड के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। कैंची धाम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म देखने के बाद कैंची धाम जाने की प्लानिंग कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो पहले वहां की परिस्थितियों को जान लें और तभी यात्रा करें। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt ने अपने बयान पर दी सफाई, बोले- 'मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना...')

End of Feed