Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार के खतरनाक अंदाज ने उड़ाए होश, सैफ अली खान के लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 12, 2026, 01:09 PM IST

Haiwaan Teaser Out: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में दोनों का अलग अंदाज देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Haiwaan Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हैवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म हैवान का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने फिल्म हैवान के टीजर में क्या नया खुलासा किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Haiwaan Teaser Out

हैवान का धांसू टीजर हुआ रिलीज (Image Source: Haiwaan Movie)

सैफ अली खान के रोल का हुआ खुलासा

एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म हैवान एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म हैवान अभी हाल ही में रिलीज हुआ टीजर है। फिल्म हैवान के टीजर ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। टीजर में ये अक्षय को एकदम नए अंदाज नजर आए, जहां वो विलेन का रोल निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान एक अंधे आदमी का किरदार कर रहे हैं, जिस पर रिटायर्ड जज की हत्या का आरोप है। अब उन्हें असली सीरियल किलर का पता लगाना है और एक छोटी लड़की की सुरक्षा भी करनी है। टीजर में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया। आखिर में अक्षय की शैतानी हंसी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इस टीजर को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं, तो चलिए जानते हैं यूजर्स क्या लिख रहे हैं।

End of Feed