Guess Who: दायीं तरफ बैठी नन्ही सी बच्ची है 405 करोड़ की मालकिन... 44 साल में भी दिखती है 34 की

Guess Who: यह तस्वीर बॉलीवुड के उन फैंस के लिए है, जो ये दावा करते हैं कि वो इंडस्ट्री के स्टार्स को अच्छे से पहचानते हैं। इसमें दायीं तरफ बैठी बच्ची को बहुत कम लोग पहचान पाएंगे कि ये कौन है? हम एक हिंट आपको दे देते हैं कि ये लड़की इंडस्ट्री पर पिछले 25 सालों से राज कर रही है और 405 करोड़ की मालकिन है।

Kareena Kapoor Khan Childhood pic: क्या आप भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हर बात जानने का दावा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको एक ऐसी हसीना की बचपन की तस्वीर दिखाएंगे, जो पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रही है लेकिन इसका चार्म अब तक कम नहीं हुआ है। इस हसीना की बड़ी बहन भी 90 के बड़ी स्टार थी, जो इस तस्वीर में बीच में बैठी है। हम शर्त लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े फैंस भी इस तस्वीर को देखकर अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि तस्वीर में दिख रही नन्ही सी परी बड़ी होकर कौन सी अदाकारा बनी है।

Kareena Kapoor Khan

Image Source: Karisma Kapoor Insta

कपूर खानदान की साहबजादी है ये नन्ही परी

अगर आप अब तक भी अंदाजा नहीं लगा पाए हैं कि तस्वीर में दायीं तरफ नजर आ रही ये नन्ही सी परी कौन है तो बता दें कि ये बच्ची बॉलीवुड की पहली फिल्म फैमिली कपूर खानदान से ताल्लुक रखती है। जी हां, वही परिवार जो कभी अपनी बच्चियों को फिल्मों में जाने की इजाजत नहीं देता था लेकिन इस लड़की ने न केवल फिल्मों में नाम कमाया बल्कि करोड़ों को दीवाना भी किया। इस लड़की ने अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में कपूर खानदान का नाम ऊंचा किया और बताया कि कपूर परिवार के लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी बड़ी स्टार बन सकती हैं।

End of Feed