'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है'- Komal Rani के साथ Govinda को देखकर भड़कीं सुनीता आहूजा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 14, 2026, 05:48 PM IST

Sunita Ahuja on Govinda And Komal Rani Video: गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपनी फिल्म की नई एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आ रहे हैं। इस पर पत्नी सुनीता ने रिएक्शन दिया है।

Sunita Ahuja on Govinda And Komal Rani Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म की नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnakar) के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इसी वायरल वीडियो को लेकर जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने क्या कहा है।

Sunita Ahuja on Govinda And Komal Rani Video

सुनीता आहूजा ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: Instant Bollywood Instagram)

सुनीता आहूजा ने दिया ये बयान

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एक वायरल वीडियो है जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है। गोविंदा के वायरल वीडियो को लेकर जब पैपराजी ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से सवाल किया तो वो नाराज नजर आईं। उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा कोमल रानी के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस पर सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि प्रमोशन तभी होता है, जब फिल्म बनकर तैयार हो। उनके मुताबिक, यहां तो फिल्म बनने से पहले ही प्रमोशन शुरू हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह घूमना ठीक नहीं है और शर्म आनी चाहिए।'

End of Feed