गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफ्वाहं पर भांजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'एक अच्छे रिश्ते...'

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने बयानों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता को खबरें है कि वो एक महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। इन खबरों पर अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने रिएक्शन दिया है।

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वैवाहिक कलह और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों को लेकर यह कपल विवादों में है। फैन्स हमेशा से ही इस कपल क प्रेरणा मानते आये हैं लेकिन अब इन चीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने भी चुप्पी तोड़ दी है। विनय आनंद का मानना है कि यह जोड़ी "मजबूत और निजी" बनी रहेगी।

Govinda's nephew breaks silence on his affair rumours

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर विनय आनंद ने दिया रिएक्शन

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विनय आनंद ने बताया कि वो दिल से प्रेयर कर रहे हैं कि उनके मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूत और निजी बना रहे। विनय आनंद इस समय यही चाहते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा था कि वो बच्चों और पूरे परिवार की देखभाल में मदद नहीं करते। इस पर विनय ने कहा कि यशवर्धन एक होशियार और टैलेंटेड बच्चा है। अगर मेरी मामी ने कुछ कहा है तो मैं अपने मामा से इन चीजों पर ध्यान देने का आग्रह ही कर सकता हूं। मैं कभी भी उन दोनों के बारे में गलत नहीं बोलूंगा।'

End of Feed