गोविंदा के पैर पर लगी गोली पर बेटी टीना अहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'व्हाइट जींस पूरी लाल हो गई थी'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 24, 2025, 01:12 PM IST

Govinda Daughter on Firing Incident: एक्टर गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना अहूजा (Tina Ahuja) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। टीना अहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान पापा गोविंदा को लगी गोली की घटना पर रिएक्शन दिया है। तो चलिए देखते हैं टीना अहूजा ने क्या बोला है।

Govinda Daughter on Firing Incident: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें आ रही हैं। अभी हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों ने सबको हिला दिया था। उस से पहले गोविंदा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने फैंस को उदास कर दिया था। खबर थी गोविंदा ने गलती से पैर पर गोली लग गई थी। अब इस खबर पर गोविंदा की बेटी टीना अहूजा (Tina Ahuja) ने रिएक्शन दिया है। टीना अहूजा ने कई बड़े खुलासे किए है।

Govinda Daughter on Firing Incident

Image Source: Tina Ahuja Instagram

टीना अहूजा ने कही गोली वाली खबर पर दिया ये रिएक्शन

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह टीना अहूजा का एक इंटरव्यू सामने आया है। टीना अहूजा ने हाल ही में Filmygyan को दिए इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर वो क्यों रो पड़ीं। 'वो मेरे खुशी के आंसू थे, जीत के आंसू। मैंने भगवान से इतनी दुआएं मांगी थीं। मुझे बहुत अच्छा लगा कि पापा ठीक हो गए, खुश हैं और उस मुसीबत से बाहर आ गए। पहले वो ICCU में थे, मैं नीचे फर्श पर सो रही थी। फिर ICU में शिफ्ट हुए। पापा एकदम देसी है। ड्रिप, एंटीबायोटिक्स से चिढ़ते हैं उन्हें ये सब बिल्कुल पसंद नहीं।' इसके बाद टीना ने उस डरावने पल को याद किया, 'जब गोली लगी, मैंने ही पापा को हॉस्पिटल पहुंचाया। वो कोलकाता के इवेंट के लिए जा रहे थे, सुबह की फ्लाइट थी। पापा ने व्हाइट जींस, टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी। लेकिन वो जींस पूरी लाल हो गई खून से। मैंने मजाक में कहा, 'पापा, ये सब आपकी फिल्मों का कमाल है।' जैसे फिल्मों में फ्लैशबैक होता है, वैसा हौसला दिखा। मैं उन्हें गोद में उठाकर हॉस्पिटल ले गई। जब वो ठीक होकर लौटे, तो बस वही खुशी के आंसू थे। मैं तो थोड़ी देसी और बहुत इमोशनल हूं।'

End of Feed