Govinda-Sunita Ahuja Divorce: सुनीता आहूजा को बिल्कुल भी पसंद नहीं गोविंदा का इन लोगों के साथ उठना-बैठना, मुंह पर बोल दिया मूर्ख.....

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda: गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच एक पुराना इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि गोविंदा जिनके साथ उठता-बैठता है वह मुझे पसंद नहीं। लोगों ने इसे कृष्णा अभिषेक पर ताने के रूप में भी लिया था।

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda: बॉलीवुड के चर्चित कपल गोविंदा ( Govinda) और सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे हैं। इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। एक-दूजे पर जान वारने वाले ये स्टार कपल अब अपने रिश्ते को खत्म करने वाले हैं इसपर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। हालांकि कुछ समय से ही सुनीता आहूजा की तरफ से ऐसे बयान सामने आ रहे हैं जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इनका रिश्ता खराब चल रहा है। कुछ समय पहले ही सुनीता ने गोविंदा के दोस्तों पर एक बयान दिया था जो अब वायरल हो रहा है।

Sunit Ahuja Viral Statement on Govinda

सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) ने कुछ समय पहले कुछ इंटरव्यू दिए थे जो जमकर वायरल हुए थे। अपनी पर्सनल लाइफ पर सुनीता ने खुलकर बात की थी। उनमें से एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि मुझे बेववकूफ़ लोगों से बात करना पसंद नहीं है, इससे मेरी शांति खराब होती है। उन्होंने आगे कहा कि गोविंदा मूर्ख लोगों के साथ बैठते हैं और कई देर तक बातचीत करते रहते हैं, मुझे उनकी ये आदत पसंद नहीं। वह बेवकूफों के साथ बैठकर हंसी-मजाक करता रहता है, मुझे शांति में रहना पसंद है।

End of Feed