Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा के खिलाफ बयानबाजी कर सुनीता आहूजा ने खुद लगाई घर में आग, एक्टर के मैनेजर का दावा

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda: सुनीता आहूजा पिछले कई सालों से अपने पति गोविंदा से अलग रह रही थी। अब यह खबर सामने आ रही है कि वह तलाक लेना चाहती है। सुनीता 37 साल की शादी को खत्म करना चाहती है। आइए बताते हैं लेटेस्ट जानकारी में क्या पता चल है।

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda: गोविंदा ( Govinda) और सुनीता आहूजा ( Sunita Ahuja) के तलाक की खबरों पर अब नई अपडेट सामने आई है। आज सुबह-सुबह से ये खबर हर जगह चर्चा में है कि गोविंदा-सुनीता तलाक ले रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बता दें कि सुनीता आहूजा यह तलाक लेना चाहती है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि इनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा। गोविंदा के मैनेजर ने भी इस खबर पर बयान दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Sunita Ahuja wants Divorce from Govinda

हाल ही में आई जानकारी के अनुसार गोविंदा ( Govinda) और सुनीता ( Sunita Ahuja) के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुनीता जो बहुत समय से ही गोविंदा से अलग रह रही थीं, ने कथित तौर पर इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग चार दशकों तक एक साथ रहने के बाद अब कपल अलग होने जा रहे हैं। उनके रिश्ते में मनमुटाव आ गए हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके रिश्ते में कोई तीसरा इंसान भी जुड़ा हुआ है। अब, जूम को लेटेस्ट खबर में पता चला है कि यह सुनीता ही हैं जो तलाक चाहती हैं। पत्रकार विक्की लालवानी की एक रिपोर्ट के अनुसार गोविंदा अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि क्या उनके मुद्दे सुलझ सकते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है।

End of Feed