Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा के वकील ने कपल के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया 6 महीने पहले ही डाल दी थी तलाक की अर्जी....लेकिन

Govinda' Lawyer Talk about Divorce Rumours: गोविंदा-सुनीता के टूटते रिश्ते पर नया बयान सामने आया है। गोविंदा के खास दोस्त ने घर में चल रही हलचल की जानकारी दी है। पेशे से वकील गोविंदा के दोस्त ललित बिंडल ने घर के अंदर की बातें बताई हैं जिससे फैंस के कलेजे को ठड़क पड़ी है।

Govinda' Lawyer Talk about Divorce Rumours: अभिनेता गोविंदा ( Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) के रिश्ते में अनबन चल रही है, जिसने तलाक की बातों को हवा दे दी है। कपल के तलाक की चर्चा कल से ही सभी की जुबान पर है। हालांकि इस मामले पर न तो सुनीता और ही गोविंदा का कोई बयान सामने आया है। परिवारवाले केवल यही कहते सुनाई दे रहे हैं कि इनके बीच सबकुछ ठीक है। इन्ही अफवाहों के बीच गोविंदा के दोस्त और वकील ललित बिंडल ने मीडिया से बात की है और अंदर की कहानी बताई है ।

Govinda' Lawyer Talk about Divorce Rumours

पेशे से वकील और गोविंदा( Govinda) के जिगरी दोस्त ललित बिंडल( Lalit Bindal) ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि गोविंदा और सुनीता के बीच क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 6 महीने पहले किसी गलतफहमी की वजह से सुनीता ने तलाक की अर्जी डाली थी जिसे अब वापिस ले लिया गया है, अब कपल के बीच सबकुछ ठीक है और दोनों बहुत खुश हैं। हर कपल के रिश्ते में ये बातें होती रहती हैं लेकिन गोविंदा-सुनीता का प्यार बहुत गहरा है वह दोनों कभी अलग नहीं होने वाले। ललित ने यह भी कहा कि हम कुछ दिन पहले नेपाल घूमकर आए थे और दोनों के बीच उस समय भी सबकुछ ठीक था।

End of Feed