कादर खान ने गोविंदा को इस कारण दी थी सेट पर गालियां, हीरो नंबर वन ने अब जाकर बताई सच्चाई कि क्यों सहन की थी इतनी बेइज्जती

Govinda Recall Fight with Kadar Khan: गोविंदा और कादर खान की जोड़ी को हमेशा एक कॉमेडी स्टार्स की जोड़ी के तौर पर याद किया जाता है। लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जब इन दो हंसाने वाले स्टार्स के बीच झड़गा हो गया था। गोविंदा ने इसे याद करते हुए फिल्म के सेट का वो किस्सा सुनाया।

Govinda Recall Fight with Kadar Khan: बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा ( Govinda) हाल ही में मुकेश खन्ना( Mukesh Khanna) के साथ बातचीत करते नजर आए। मुकेश खन्ना के साथ उनके चैनल पर गोविंदा ने कई सारे खुलासे किए। बातचीत करते हुए गोविंदा ने वो किस्सा याद किया जब दिवंगत स्टार कादर खान के साथ उनकी लड़ाई हो गई थी। कादर खान और गोविंदा ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार भी दिया था। हालांकि एक बार ऐसा हुआ था कि कादर खान ने गोविंदा को सेट पर गाली दी थी। आइए बताते हैं क्या था वो किस्सा

Govinda Recall Fight with Kadar Khan:

कादर खान( Kadar Khan) और गोविंदा( Govinda) ने साथ में हीरो नंबर 1, राजा बाबू, कुली नंबर 1, दूल्हे राजा जैसी हिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था। हालांकि एक बार ऐसा हुआ था जब कादर खान को गोविंदा पर बहुत ज्यादा गुस्सा आया था। एक्टर ने वो किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार वह फिल्म के सेट पर 7 बजे ही पहुंच गए थे और शूटिंग 12 बजे होनी थी। मुझे वहां बैठे-बैठे भूख लग गई। जैसे ही कादर खान वहां आए उन्होंने कहा कि ये कोई खाना खाने का टाइम है उठो शूट करो, लेकिन मैंने जाने से मना कर दिया और कहा कि मैं खाना खाकर आता हूं । इस बात पर दिवंगत अभिनेता को गुस्सा आया और उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया, मैंने भी उल्टा जवाब दिया तो वह मुझे छोड़कर खुद शूटिंग करने चले गए।

End of Feed