'बुराई जरूरी है क्या...' पत्नी सुनीता के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी

Govinda on Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के बयानों और आरोपों के बीच गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने कहा कि उन्हें सुनीता की बातों में भी उनका प्यार नजर आता है।

Govinda on Sunita Ahuja: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा की निजी जिंदगी और दूसरी महिलाओं से जुड़े रिश्तों को लेकर बयान दे चुकी हैं। उनके इन बयानों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि, गोविंदा ने हमेशा इन बातों को अलग नजरिए से देखा है। अब एक बार फिर अभिनेता ने सुनीता के बयानों और आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने कहा कि वह सुनीता की बातों में भी उनका प्यार देखते हैं और उनके रिश्ते को लेकर अपनी बात खुलकर रखी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'ये सब अच्छा नहीं लगता...' क्या सच में Preity Zinta ने आमिर खान को किया था इग्नोर, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)

govinda sunita

गोविंदा ने कही ये बात (pic credit-instagram/chatgpt)

गोविंदा ने कही ये बात

गोविंदा ने ANI से बातचीत में कहा, 'वो मुझे प्यार से गाली देती है और मैं खा लेता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि जो-जो जहां-जहां है, वो अपना व्यक्तित्व लेकर जहां प्रस्तुत किया ऊपर वाले ने, जिस खांचे में वो है, अगर वो नहीं होता साथ में तो हमें कामयाबी नहीं मिलती। हम ऐसे होते ही नहीं. हमारे घर-परिवार के काफी बच्चे जो बड़े हो गए, उस पर उसका हक है। वो उनके लिए भी बहुत काइंड है। बहुत सी चीजें हैं जो बयान नहीं की जाती हैं और शब्दों में कभी नहीं। अगर थोड़ा सा बाहरी रूप से तारुफ करवा दूं इन सब चीजों का, तो दूरी बनाने के लिए तोहमत लगाने की जरूरत है क्या? आदमी उसको एस्केप समझता है। कामयाबी के लिए बुराई जरूरी है क्या? कभी-कभी वो थोड़ा आसान होता है। सुनीता चार तारीफें करती हो या हो जाती है, फिर एक बुराई करती है। मुझे उसमें प्यार ज्यादा नजर आता है।'

End of Feed