Govinda Discharged: हार्ड वर्कआउट के चलते बेहोश हुए गोविंदा, बाहर आकर बोले "योग अच्छा..."

Govinda Discharged: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda News) को सुबह बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर पहले ही वो अस्पताल से बाहर आए और मीडिया से बात की। गोविंदा ने बताया कि वो अब ठीक हैं। गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो हार्ड वर्कआउट की वजह से बेहोश हो गए थे।

Govinda Discharged: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda News) को 12 नवम्बर की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर आई थी कि वो बेहोश हो गए हैं, जिसके बाद उनके करीबियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है ताकि सही समय पर इलाज मिल सके। सही वक्त पर मिले इलाज की मदद से गोविंदा जल्द ठीक हो गए हैं और कुछ देर पहले ही अस्पताल से बाहर आए हैं। गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आते ही मीडिया से भी बात की और फैंस को मैसेज दिया कि अब वो पहले से बेहतर फील कर रहे हैं। गोविंदा ने कहा, "मैं अब पहले से ठीक हूं। हार्ड वर्कआउट अच्छा नहीं होता है, योग ही सबसे अच्छा है।"

Govinda

गोविंदा ने अस्पताल से बाहर आकर की मीडिया से बात

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अस्पताल में इलाज करवाकर बाहर आए, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए योगा को बेहतर बताया। गोविंदा के अनुसार, 'मैं अब अच्छा हूं। मैंने ज्यादा वर्कआउट कर लिया था, जिस कारण थोड़ी परेशानी हो गई थी। मैं कहना चाहूंगा कि योग प्राणायाम ही अच्छे हैं। हैवी एक्सरसाइज टफ है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि पर्सनालिटी थोड़ी बेहतर हो जाए लेकिन मेरा अनुभल है कि योग ही अच्छा है। डॉक्टर ने मुझे दवाई दी है मैं उसे खाऊंगा और पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा। जो योग करते हैं वो ज्यादा अच्छे रहते हैं, वो ही हम सबको सूट करता है।'

गोविंदा ने धर्मेंद्र के घर लौटने पर की बात

एक्टर गोविंदा अपने करियर की शुरुआत से ही धर्मेंद्र के करीबी रहे हैं। बीते दिनों जब धर्मेंद्र बीमार पड़े थे तब गोविंदा उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। गोविंदा खुद ही गाड़ी चालकर अस्पताल पहुंचे थे। गोविंदा ने धर्मेंद्र जी के घर लौटे पर खुशी जताई और कहा "मुझे खुशी है कि वो ठीक होकर घर लौट आए हैं। वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पंजाबियों ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया है और धरम जी तो हम सबके फेवरेट हैं।"

End of Feed