Komal Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फैमिली से दूर करने के लिए...'

Govinda on Affair Rumours With Komal Rani: कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बार-बार नाम जुड़ने पर अब गोविंदा ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि यह एक 'सोची-समझी चाल' थी।

Govinda on Affair Rumours With Komal Rani: 90 के दशक के बेस्ट एक्टर्स में से एक गोविंदा (Govinda) कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में देखा गया था। दोनों को साथ में कई बार देखने के बाद इसके रिश्ते को लेकर लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगाईं। इस चीजों का लोगों का ध्यान इसलिए भी गया क्योंकि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अलग से लालबागचा राजा के दर्शन किए थे। अब गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। गोविंदा का कहना है कि परिवार से दूर रहने के लिए यह उनकी सोची समझी चाल थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: The Paradise Box Office Day 1: करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी नानी की फिल्म, पेड प्रीव्यूज के साथ कमाए इतने करोड़)

Govinda on Affair Rumours With Komal Rani

कोमल रानी संग अफेयर पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

कोमल रानी संग रिश्ते की खबरों पर गोविंदा ने दिया रिएक्शन

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी अपनी लाइफ के अलावा किसी ओर चीज पर ध्यान नहीं दिया। कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी को-स्टार के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता निभा रहे हैं। गोविंदा के यह भी कहना है कि लोग कुछ कहे लेकिन वो अपने रिश्ते को केवल काम के नजरिए से देखते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: SCOOP:रिलीज से पहले ही Salman Khan की 'मॉन्स्टर' ने छापे करोड़ों, PVR INOX ने इतने करोड़ में खरीदे राइट्स!!)

कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा क्यों पहुंचे थे गोविंदा?

गोविंदा ने कोमल रानी संग लालबागचा राजा के दर्शन करने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के लिए आशीर्वाद लेने वहां पहुंचे थे। यह बात सच है कि गोविंदा लंबे समय के बाद कमबैक कर रहे हैं। इस मूवी की सफलता के लिए उन्होंने बप्पा से आशीर्वाद लिया। गोविंदा ने यह भी कहा कि वो कोमल से पहले करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के मंदिर जा चुके हैं। उस समय उनकी फिल्में सफल रही थीं। इसलिए उन्होंने 'रूपा' के लिए भी आशीर्वाद मांगा है।

End of Feed