Jawan के जश्न में चूर हुआ Google, Shah Rukh Khan के फैंस को दिया ये बड़ा सरप्राइज

Google Celebrates Jawan Success: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 'जवान' का जलवा देश-विदेश में तो दिख ही रहा था। लेकिन अब सर्च इंजन गूगल पर भी 'जवान' का खुमार चढ़ गया है। दरअसल, 'जवान' शब्द सर्च करते ही फैंस को गूगल पर सरप्राइज मिलने वाला है।

Google Celebrates Jawan Success: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) को रिलीज हुए एक दिन हुआ है, लेकिन मूवी न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बल्कि अभी तक कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये के साथ भारत में ओपनिंग की थी। खास बात तो यह है कि सर्च इंजन गूगल भी 'जवान' की सक्सेस के जश्न में चूर नजर आ रहा है। 'जवान' के हिट होते ही गूगल पर भी शाहरुख खान का खुमार चढ़ा दिखाई दे रहा है।

दरअसल, 'जवान' (Jawan) की अपार सफलता के बीच गूगल ने फैंस को सरप्राइज दिया है। 'गूगल' पर जवान शब्द सर्च करते ही स्क्रीन पर एक वॉकी-टॉकी नजर आएगा। ऐसे में अगर कोई भी उस वॉकी टॉकी पर क्लिक करता है तो उसे शाहरुख खान का 'जवान' से जुड़ा सबसे मशहूर शब्द 'रेडी' सुनाई देगा। इतना ही नहीं, जब-जब वॉकी-टॉकी पर लोग क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर पट्टियां आनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि शाहरुख खान ने 'जवान' में अपना पूरा चेहरा पट्टियों से ढका था, ऐसे में गूगल ने भी 'जवान' के नाम पर यह फीचर साझा किया।

End of Feed