Ajay Devgn Ready to Start Shoot for Golmaal 5: 'गोलमाल' मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसका उन्होंने निर्देशन किया। बीते 4 पार्ट्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। काफी समय से फैन्स रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि रोहित शेट्टी 5वीं किस्त को ओरिजिनल कास्ट के साथ बनाएंगे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां कर ली हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स किस दिन से 'गोलमाल 5' की शूटिंग करेंगे।
Pic Credit: Instagram
इस महीने से शुरू होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रे के मुताबिक 'गोलमाल 5' की शूटिंग को शुरू करने के लिए मेकर्स ने फरवरी का महिना चुना है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन को लग रहा है कि बाकी 4 फिल्मों के मुकाबले 'गोलमाल 5' दर्शकों को ज्यादा एंटरटेन करने में कामयाब रहेगी। सुनने में यह भी आया है कि फरवरी से लेकर जुलाई तक फिल्म की शूटिंग नॉन-स्टॉप चलने वाली है। मेकर्स ने 'गोलमाल 5' को रिलीज करने के लिए 2027 का फर्स्ट हाफ चुना है।
यह भी पढ़ें: विद्या बालन के बाद साउथ की इस हसीना को मिली अक्षय कुमार की फिल्म, अनीस बज्मी ने किया कमाल?
बताते चलें रोहित शेट्टी इन दिनों राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम को अहम रोल में एख जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया जाए। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अजय देवगन ने बड़ी घोषणा करते हुए यह भी बताया है कि वो इस मूवी को 2026 में 2 अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगे। 'दृश्यम 3' के लिए भी अजय देवगन के फैन्स बेताब हैं।
