बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनियाभर में अपने गानों के लिए फेमस है। ऐसा कहा जाता है कि विदेश में लोग ये कहते हैं कि जिस फिल्म में गाना नहीं है, वो बॉलीवुड की नहीं हो सकती है। राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक का दौर आ चुका है लेकिन बॉलीवुड के बारे में ये कहावत नहीं बदली है। इस बात का सबूत इंटरनेट पर वायरल हो रही एक वीडियो फिर से दे रही है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची शाहरुख खान के गाने पर इस कदर झूम रही है मानो उसे दुनिया की पड़ी ही नहीं है। इसे भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'
'मेहंदी लगा के रखना' पर यूं नाची नन्ही बच्ची कि जीत लिया दिल, जॉर्जिया से वायरल हुआ वीडियो
जॉर्जिया की एक लड़की ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
इस वक्त इंटरनेट पर जॉर्जिया की एक छोटी सी लड़की की वीडियो वायरल हो रही है, जो शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सुपरहिट गाने मेहंदी लगाकर रखना पर दिल खोलकर डांस करती दिखाई दे रही है। इस गाने के बोल लड़की को याद नहीं हैं लेकिन फिर भी वो जिस तरह से गाने को टूटी-फूटी भाषा में गुनगुना रही है और गा डांस कर रही है वो अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है। इसे भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल
इस दौर के बादशाह हैं शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने 90 के दशक में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और जल्द ही इंडस्ट्री में नाम कमा लिया। सुपरहिट फिल्में डिलीवर करके ना केवल शाहरुख खान ने देश में बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बनाई है। यही कारण है कि 3 दशकों के बाद भी जब शाहरुख खान की फिल्म किंग रिलीज होने को तैयार है तो दर्शक उसका इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे बहुत कम ही कलाकार हैं जिनका करियर 3-4 दशक तक चला है। शाहरुख खान की किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी, जिसमें अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और सुहाना खान जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
