'Force' मूवी के दौरान जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा की होते-होते रह गई थी शादी !! एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Genelia React on Almost Marry John During Force: साल 2011 में आई फिल्म 'फाॅर्स' में जेनेलिया डिसूजा और जॉन अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मूवी के दौरान जेनेलिया और जॉन को लेकर अफवाहें थी कि दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि अब इन खबरों पर जेनेलिया ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Genelia React on Almost Marry John During Force: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने साल 2011 में आई फिल्म 'फाॅर्स' में काम किया था। इस मूवी में जेनेलिया के साथ जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आए थे। जेनेलिया और जॉन अब्राहम को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इस मूवी को करते हुए दोनों की शादी होने वाली थी। कहानी बताती है कि उस दौरान रियल पंडती मौजूद थे और उन्होंने हिन्दू वेडिंग सेरेमनी की थी। इस दौरान मंत्र, माला, मंगलसूत्र और सात फेरे जैसी सभी पारंपरिक रस्में शामिल हुई थीं। इन अफवाहों पर अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हेउ जेनेलिया ने इन अफवाहों की सच्चाई बताई है।

Genelia React on Almost Marry John During Force

जेनेलिया ने बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह बातें झूठ हैं। हम दोनों ने शादी नहीं की थी। यह कहानी पीआर द्वारा फैलाई गई थी और यह सवाल उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ये अफवाहें क्यों फैलाई थी।' जेनेलिया ने अब इन अफवाहों की खारिज करते हुए बता दिया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। यह केवल पीआर द्वारा फैलाई गई कहानी थी।

End of Feed