'मैं भी फिजिकली सैटिस्फाईड...' 52 साल की गीता कपूर ने इंटीमेसी पर तोड़ी चुप्पी, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Geeta Kapur enjoys intimacy: मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गीता कपूर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इस बीच गीता कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। लेटेस्ट इंटरव्यू में गीता कपूर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Geeta Kapur enjoys intimacy: मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। गीता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गीता कपूर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। 52 साल की गीता कपूर ने अबतक शादी नहीं की है। उन्हें लोग प्यार से गीता मां कहकर बुलाते हैं। इस बीच गीता कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। लेटेस्ट इंटरव्यू में गीता कपूर ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

geeta kapur intimacy

pic credit- geeta kapur instagram

गीता कपूर ने कह दी बड़ी बात

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने कई सेलिब्रिटी को नाचना सिखाया और प्रेरित किया, आज 52 साल की हैं और कभी शादी नहीं की। उनके स्टूडेंट्स और फैंस उन्हें प्यार से 'गीता मां' कहते हैं, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार किया है। हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में गीता कपूर ने लोगों की धारणाओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उम्र, पब्लिक इमेज या मां का टाइटल किसी महिला की इच्छाओं और भावनाओं पर रोक नहीं लगाता। उन्होंने अपनी पुरानी बातों पर फिर से जोर देते हुए कहा कि गीता मां कहलाने से उनकी निजी जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। वे भी हर आम इंसान की तरह जीती हैं और उन्हें भी इंसानी जरूरतें और भावनाएं महसूस होती हैं। उन्होंने शारीरिक संतुष्टि पर बात करते हुए कहा कि वो शारीरिक रूप से संतुष्ट है और ये पहले भी कह चुकी है। उनका मकसद विवाद पैदा करना नहीं था, बल्कि समाज की उस सोच को चुनौती देना था जो महिलाओं के ऐसे खुलेपन को टैबू मानती है। गीता ने याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इतनी खुलकर बात की। पहले भी जय मदन से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे कोई संन्यासिनी नहीं हैं, अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हैं और महिलाओं को अपनी पसंद को स्वीकार करने पर जज नहीं किया जाना चाहिए।

End of Feed