गौरी खान के रेस्टोरेंट में मिलता है "फेक पनीर"? यूट्यूबर के दावे पर आया शाहरुख खान की पत्नी का बयान

Gauri Khan on Fake Paneer Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के रेस्तरां में पहुंचे यूट्यूबर ने टेस्ट के जरिए ये दावा किया था कि वहां पर नकली पनीर परोसा जा रहा है। गौरी खान ने यूट्यूबर के दावे का खंडन करते हुए पोस्ट किया है और बतया है कि उनके रेस्तरां में नकली पनीर सर्व नहीं होता है बल्कि जो टेस्ट यूट्यूबर ने किया है, वो दूसरी बात की तरफ इंडीकेशन करता है।

Gauri Khan on Fake Paneer Controversy: मुंबई के एक मशहूर यूट्यूबर ने गौरी खान के रेस्टरां तोरी में पनीर का टेस्ट किया, जिसके रिजल्ट के आधार पर उसने दावा किया कि किंग खान की पत्नी के रेस्तरां में नकली पनीर सर्व किया जाता है। यूट्यूबर ने आयोडिन टेस्ट के आधार पर एक वीडियो बनाई और नकली पनीर का दावा करके लोगों को चौंका दिया है। यूट्यूबर का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है और हर कोई तोरी के बारे में अलग-अलग तरह की बातें कर रहा है। गौरी खान ने यूट्यूबर के इस दावे पर चुप्पी तोड़ी है और सफाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है।

Gauri Khan Fake Paneer Controversy

गौरी खान के रेस्तरां ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'आयोडिन टेस्ट स्टार्च की प्रेजेंस दिखाता है न कि पनीर की सत्यता की जांच करता है। क्योंकि डिश में सोया बेस्ड कंटेंट है, जिस कारण ऐसे रिजल्ट आने लाजमी हैं। हम अपने पनीर की प्योरिटी के साथ खड़े हुए हैं और ये बात कहते हुए हमें कोई हिचक नहीं है कि तोरी असली पनीर सर्व करता है।'

End of Feed