Ganapath Box Office Collection Day 1: औंधे मुंह गिरी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, पहले ही दिन की कमाए चिल्लर भर रूपए

Ganapath Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'गणपत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की विकास बहल डायरेक्टेड फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

Ganapath Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'गणपत' कल 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में पिछली फिल्में फ्लॉप हो जाने के बाद टाइगर श्रॉफ ने गणपत से कमबैक किया है। इसी के साथ फिल्म का क्रेज फैंस के बीच भी कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला था। ये जानना दिलचस्प होगा की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है।

Ganapath Box Office Collection Day 1

विकास बहल डायरेक्टेड फिल्म 'गणपत' (Ganapath) का एडवांस बुकिंग में भी बहुत बुरा हाल देखा गया था। लेकिन अब सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन सिर्फ 2.50 करोड़ की कमाई की है, जो काफी ज्यादा निराशाजनक है। मेकर्स और सभी एक्टर को ये कलेक्शन देख कफ बड़ा झटका लगा है। फिल्म देखने के बाद भी क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे।

End of Feed