Gadar 2 Teaser: सनी देओल-अमीषा पटेल का दिखेगा रोमांस, रिलीज होगा 'गदर 2' का नया टीजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 11:26 AM IST

Gadar 2 Teaser: हाल ही में खबर आ रही है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार फिल्म 'गदर 2' का दूसरा टीजर मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। कहा जा रहा है की इस टीजर में तारा सिंह और सकीना की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल सकती है।

Gadar 2 Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। इस फिल्म में एक बार अमीषा पटेल और सनी देओल की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का पहला टीजर मेकर्स द्वारा कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया था। अब खबर आ रही है की फिल्म का दूसरा धमाकेदार टीजर जल्द ही रिलीज हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म से जुडी सभी डिटेल्स।

Gadar 2 Teaser: सनी देओल-अमीषा पटेल का दिखेगा रोमांस, रिलीज होगा 'गदर 2' का नया टीजर

Gadar 2 Teaser: हाल ही में खबर आ रही है कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार फिल्म 'गदर 2' का दूसरा टीजर मेकर्स जल्द ही रिलीज कर सकते हैं। कहा जा रहा है की इस टीजर में तारा सिंह और सकीना की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल सकती है।

फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया था। जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) उर्फ तारा सिंह ने अपने एक्शन पैक सीन से सभी दशकों को बांध लिया लिया था। फिल्म के टीजर में देखने को मिला था की सनी देओल एक गाड़ी का पहिया उठाते हुए उसे फेंक रहे हैं। फिल्म का पहला टीजर सभी को खूब पसंद आया था, लेकिन टीजर से अमीषा पटेल (Ameesha Patel) गायब दिखीं। इसके बाद से ही फैंस फिल्म से अमीषा की झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। खबर आ रही है की फिल्म के मेकर्स 'गदर 2' का दूसरा टीजर रिलीज कर सकते हैं। इस टीजर में अमीषा पटेल और सनी देओल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। ये खबर सोशल मीडिया और आग की तरह वायरल भी हो रही है।

End of Feed