Gadar 2 में गोविंदा को साइन करने पर बोले डायरेक्टर अनिल शर्मा-'पता नहीं ये झूठ किसने फैलाया'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 29, 2023, 10:12 AM IST

Gadar 2 Director Anil Sharma on Govinda: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 मे कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी पाजी को काफी पसंद किया गया है, इस बीच खबर सामने आई थी कि पहले ये रोल गोविंदा को ऑफर हुआ था, जिसकी सच्चाई अब सामने आ गई है।

Gadar 2 Director Anil Sharma on Govinda: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) मे कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी पाजी को काफी पसंद किया गया है, इस बीच खबर सामने आई थी कि पहले ये रोल गोविंदा को ऑफर हुआ था, जिसकी सच्चाई अब सामने आ गई है। गदर 2 ने इंडिया में कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है। गदर 2 ने सिर्फ 24 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि पठान के ऐसा करने में 28 दिनों का समय लगा था।

End of Feed