Gadar 2 Controversy: उत्तम सिंह के आरोप पर गदर 2 के निर्माता अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं हैरान हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 27, 2023, 02:20 PM IST

Gadar 2 Controversy: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सिंगर उत्तम सिंह (Uttam Singh) ने मेकर्स पर आरोप लगया था कि उनसे बिना पूछे फिल्म में उनके गानों का इस्तेमाल किया गया। अब इस पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Gadar 2 Controversy: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कुछ दिनों पहले म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह (Uttam Singh) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में गदर 2 के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उनसे बिना पूछे उनके गानों का इस्तेमाल किया गया। उत्तम सिंह ने गदर एक प्रेमकथा में उड़जा काले कावां और मैं निकला गड्डी लेके गाया था। गदर 2 में इन दिनों गानों को कंपोजर मिथुन ने रिक्रिएट किया है। उत्तम सिंह के आरोपों पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है।

अनिल ने कहा, मुझे हैरानी हो रही है। उन्होंने इस तरह की बातें कहीं है। मैंने उत्तम जी को सारे गाने दिखाए थे। टेक्निकल गाने के राइट्स लेबल के पास होते है। मेरा और उत्तम जी का दिल का रिश्ता है। उनके मुंह से ये सब सुनकर मैं हैरान रह गया। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुझे लगा इस पर बात करनी चाहिए।

End of Feed