Gadar 2 Box Office Collection: 19वें दिन पानी मांग गई सनी देओल की फिल्म, फिर भी कमा डाले इतने करोड़

Sunny Deol's Gadar 2 Box office Collection Day 19: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 19 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। आइए देखें फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन।

Gadar 2 Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। तब से अब तक फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। 19 दिनों के बाद सनी पाजी की फिल्म को देखने का क्रेज दर्शकों के बीच नहीं हो रहा है। 'गदर 2' साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ 2' के हिंदी वर्जन को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा चुकी है। आइए देखें सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 19वें कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Sunny Deol

19वें दिन का इतने करोड़ रहा कलेक्शन

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी सनी देओल की 'गदर 2' ने सोमवार के दिन 4.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही फिल्म ने 18 दिनों में 460.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने 19वें दिन यानी मंगलवार के दिन सोमवार से ज्यादा कमाई की है। बीते दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आज यानी 30 तारीख को रक्षाबंधन की छुट्टी होने की वजह से 'गदर 2' के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बता दें 'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही कि ये फिल्म जल्द ही एसएस राजामौली की बाहुबली 2 और शाहरुख खान की पठान को मात दे सकती है।

End of Feed