Fire breaks out on Ramayana's Set: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को देखने के लिए दर्शक बेताब उत्साहित हैं। इस मूवी के पहले पार्ट की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट को शूट किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश को अहम भूमिका में देखा जाएगा। अब 'रामायण' के सेट से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस फिल्म के मुंबई स्थित शूटिंग सेट के पास आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह आग प्राइम फोकस स्टूडियो के बाहर लगाए गए एक टेंट में लगी थी। अच्छी बात यह है कि इस घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Anupamaa' में एंट्री पर Romiit Raaj ने तोड़ी चुप्पी, Rupali Ganguly संग काम करने पर कही ये बात)
'रामायण' के सेट पर लगी आग (Pic Credit: Instagram)
'रामायण' के सेट के पास लगी आग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस घटना की पुष्टि की है। उनके अनुसार आग फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बाहर मौजूद एक टेंट में लगी थी। राहत की बात यह है कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ज्यादा नुकसान भी नहीं है। घटना के दौरान आसपास मौजूद फिल्म टीम के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना था लेकिन किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं हुई। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की मेहमाननवाजी के कायल हुए BJYM नेता पीएम साई प्रसाद, जमकर की तारीफ)
FWICE अध्यक्ष ने जताई लापरवाही पर चिंता
बीएन तिवारी ने बताया कि कई दिनों पहले लोकेशन के आसपास आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके बाद FWICE की ओर से सभी प्रोड्यूसर्स को शूटिंग सेट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी को सबक लेना चाहिए और सेट पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। उनकी चिंता खासतौर पर इस बात को लेकर है कि छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
बताते चलें नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर साउथ स्टार यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
