फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मनीष गुप्ता पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 के तहत अपने ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। ‘सेक्शन 375’, ‘रहस्य’ और ‘420 आईपीसी’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए वाले निर्माता के बारे में ऐसी बातें सुनकर फैन्स हैरान हैं और इस पर उन्हें विश्वास करना मुस्किल हो रहा है।
फिल्ममेकर मनीष गुप्ता
बता दें ड्राइवर ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह ड्राइवर के वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घायल ड्राइवर का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वर्सोवा पुलिस ने घटना की पुष्टि कर दी है और फिलहाल सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है।
पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का बयान
जब उन्होंने इस मामले के बारे में फिल्म निर्माता से संपर्क किया, तो उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वह जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस तथ्यों की पुष्टि करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।" मनीष गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने रिपोर्टर को अपने वकील दिनेश तिवारी से बात करने का निर्देश दिया, जिन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता के खिलाफ सभी दावों का कोई आधार नहीं है और यह केवल पैसा कमाने की एक योजना है।
