Filmfare Ott Awards 2023: असुर 2 से स्कूप तक को मिला बेस्ट सीरीज का नॉमिनेशन, गुलमोहर और डार्लिंग्स में है कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2023, 12:54 PM IST

Filmfare Ott Awards 2023: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2023 के विनर्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बेस्ट सीरीज के लिए जुबली, द नाइट मैनेजर से लेकर असुर 2 तक को नॉमिनेट किया गया है। वहीं, बेस्ट फिल्म में मनोज बाजपेयी की गुलमोहर को 14 नॉमिनेशन मिले हैं।

Filmfare Ott Awards 2023: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जेनर की कंटेंट की भरमार है। इसके लिए हम डायरेक्टर्स, एक्टर्स का जितना शुक्रिया करें उतना कम है। ओटीटी पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलता है। आज यानी 26 नवंबर को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड 2023 के विनर्स का ऐलान होने वाला है। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जुबली को बेस्ट सीरीज समेत 17 नॉमिनेशन मिले हैं। रॉकेट बॉयज सीजन 2 को 13 नॉमिनेशन मिले हैं।

वेब ओरिजिनल फिल्मों में मनोज बाजपेयी की गुलमोहर को 14 नॉमिनेशन और आलिया की डार्लिंग्स को 11 नॉमिनेशन मिले हैं। आइए इस बार की बेस्ट सीरीज और बेस्ट फिल्मों के नॉमिनेशन के बारे में जानते हैं।

End of Feed