Ranbir Kapoor gets emotional for Rishi Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद अपने पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद करते हुए नजर आ रहे हैं, इस बीच रणबीर एमोशनल भी हो जाते हैं। रमबीर कपूर, बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 जीतने के बाद इसे तीन लोगों को डिडीकेट करते हैं। पहले एनिमल के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी, दूसरे उनके पिता और दिंवगत एक्टर ऋषि कपूर और तीसरी उनकी नन्ही परी राहा कपूर। इस बीच एक्टर की ये विनिंग स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अपने पिता को लेकर रणबीर कपूर का प्यार देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं।
Ranbir Kapoor remembers late actor Rishi Kapoor
यह भी पढ़ें- Devara Postponed: JR NTR और जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा हुई पोस्टपोन, अब कब रिलीज होगी फिल्म?
दरअसल फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 बीती रात 18 फरवरी को टेलीकास्ट किया गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए हैं। आइए रणबीर की स्पीच पर एक नजर डालते हैं।
पिता को याद कर भावुक हुए ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का साल 2021 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद अब रणबीर कपूर ने उन्हें याद करते हुए स्पीच में कहा, 'मैं यह पुरस्कार श्री ऋषि कपूर को समर्पित करना चाहूंगा। 'पापा मेरी जान' हर दिन मैं आपके बारे में सोचता हूं, मैं आपको याद करता हूं और वह सब कुछ जो मैं आपके लिए महसूस करता हूं... प्यार, स्नेह, मैं इसे एक्टिंग के जरिए यूज करने की कोशिश करता हूं और मुझे आशा है कि आप वहां शांति और आराम में हैं।'
