Ranveer Singh Praise Deepika Padukon in Fighter Teaser: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। पार्टीज और इवेंट्स में अक्सर दोनों को साथ में देख फैन्स भी बेहद खुश हो जाते हैं। बीते दिन मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का टीजर जारी किया। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइटर' में पत्नी दीपिका पादुकोण को देख अब रणवीर सिंह ने रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए पत्नी के पोस्ट पर कमेंट किया है। फैन्स रणवीर के कमेंट को देखने एक बाद अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए "बूम" लिखा और फायर इमोजी शेयर कीं। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए लिखा था, 'फाइटर फॉरएवर।' रणवीर सिंह और दीपिका अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रोल में देखा जाएगा।
दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। इससे पहले दीपिका ने 2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान लीड रोल में दिखाई दिए थे।
