मनीष मल्होत्रा की पार्टी में विजय वर्मा से एक पल भी दूर नहीं हुई फातिमा सना शेख, डेटिंग की अफवाहों को मिली हवा

Fatima Sana Sheikh- Vijay Verma Dating Rumours: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप के बाद से ही ये अफवाह उड़ रही है कि विजय वर्मा किसी और को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई बार फातिमा सना शेख के साथ देखा जा चुका है। अब एक बार फिर से डेटिंग की अफवाह उड़ रही है।

Fatima Sana Sheikh- Vijay Verma Dating Rumours: मनीष मल्होत्रा की 2025 की दिवाली पार्टी बेहद ग्लैमरस रही, जिसमें हेमा मालिनी, रेखा, गौरी खान, करण जौहर, काजोल और कई अन्य सितारे शामिल हुए। सितारों से सजी इस पार्टी के लिए मशहूर हस्तियों ने मनीष मल्होत्रा का शुक्रियाअदा किया। पार्टी से निकलने के बाद स्टार्स ने ढेर सारी फोटोज शेयर की और होस्ट का शुक्रिया किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो पार्टी की इन्साइड फोटोज हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके को-स्टार विजय वर्मा नजर आ रहे हैं। सभी फोटोज में विजय फातिमा सना शेख के साथ खड़े हैं। जिसे देखकर लोगों के बीच कपल की डेटिंग की खबरों ने हवा पकड़ ली।

Fatima Sana Sheikh- Vijay Verma Dating Rumours

Image Source: Instagram

फातिमा सना शेख( Fatima Sana Sheikh) ने पार्टी की इन्साइड फोटोज शेयर की। जिसमें वह विजय वर्मा( Vijay Verma) के साथ पार्टी एन्जॉय कर रही है। फोटोज में उनके साथ रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा भी है। इन ढेर सारी तस्वीरों को शेयर करते हुए, फातिमा ने मनीष मल्होत्रा( Manish Malhotra) का धन्यवाद किया। एक्ट्रेस ने लिखा,"क्या शानदार रात थी, धन्यवाद मनीष मल्होत्रा हमेशा हम सभी के लिए अपना दिल और घर खुला रखने के लिए, दिवाली पार्टी एकदम परिवार की पार्टी जैसी थी। " इस पोस्ट पर अभिनेता विजय वर्मा ने भी कमेन्ट किया है, उन्होंने लिखा, "मनीष मल्होत्रा एक शानदार होस्ट हैं और अब शानदार डायरेक्टर बनने वाले हैं"।

End of Feed