Farzi Trailer: फर्जी नोट छापकर अमीरी की राह पर निकले शाहिद कपूर, चोर-पुलिस की लड़ाई में किसकी होगी जीत?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 02:25 PM IST

Farzi Trailer out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब OTT प्लैटफॉर्म पर भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद कपूर अमेज़न प्राइम की वेबसीरिज फर्जी से ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। फर्जी का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर की वेबसीरिय फर्जी का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • फर्जी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।
  • यूट्यूब पर जारी फर्जी का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है।

Farzi Trailer out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिल्मों में अपनी लाजवाब एक्टिंग से धमाल मचाने के बाद अब OTT प्लैटफॉर्म पर भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद कपूर अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) की वेबसीरिज फर्जी (Farzi) से ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। फर्जी का ट्रेलर आज 13 जनवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फर्जी के ट्रेलर को अभी तक फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर शाहिद कपूर इस वेबसीरीज के साथ तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वेबसीरिज के नाम की तरह ही शाहिद कपूर कुछ फर्जी कारनाम करते हुए ही नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर का सपना अमीर बनने का है जिसके लिए वह नोट कमाने का प्लान नहीं बनाते बल्कि नोट छापने की तैयारी करते नजर आते हैं।

Farzi Official Trailer

Farzi Official Trailer

वेबसीरिज में शाहिद कपूर एक ऐसे आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे कमाने की रेस में सबसे आगे निकलना चाहता है। हालांकि इस रेस में शाहिद कपूर को कुचलने के लिए पुलिस अब उनके पीछे पड़ गई है।

End of Feed