Farrey Teaser: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फर्रे का टीजर आउट, थ्रिलर मिस्ट्री ने उड़ाया फैंस के होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 25, 2023, 06:31 PM IST

Farrey Teaser: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज हो गया है। फर्रे से अलीजेह बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फर्रे एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। फिल्म अगले महीने 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अलीजेह के डेब्यू का इंतजार फैंस को बेसब्री था।

Farrey Teaser: सलमान खान (Salman Khan) के घर का नया सदस्य बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है। ये नया सदस्य कोई और नहीं भाईजान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) है। अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म का टीजर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अलीजेह की फर्रे अगले महीने 24 नवंबर को सिनेनमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी थ्रिलर सस्पेंस है। फिल्म के टीजर में अलीजेह समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का टीजर पसंद आ रहा है।

सलमान ने सुबह-सुबह अपने ट्विटर पर लिखा था कि मैंने आज नया शब्द फ सीखा है। इसका मतलब मैं आपको शाम 4 बजे बताऊंगा। फर्रे का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, मैं तो F से फर्रे बता रहा था। आपने क्या समझा?

End of Feed