ZNDM 2: आखिरकार फरहान अख्तर ने तोड़ी जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2 पर चुप्पी, बताया वायरल क्लिप का सच

Zindgi na Milegi Dobara Part 2: फरहान अख्तर ने आखिरकार जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के पार्ट 2 पर जवाब दिया है। उन्होंने साफ-साफ बता दिया है कि फिल्म का पार्ट 2 बन रहा है या नहीं। वहीं वायरल क्लिप पर भी फरहान ने रिएक्ट किया है जिसमें वह ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ नजर आ रहे हैं।

ZNDM 2: फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और अभय देओल ( Abhay Deol) स्टार फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा फैंस के दिलों में आज भी बसी हुई है। तीन दोस्तों की कहानी पर बनी ये फिल्म फैंस की फेवरेट है और अब लोग इसके पार्ट 2 की भी डिमांड कर रहे हैं। कुछ समय पहले जब तीनों स्टार्स को साथ देखा गया था तो यह अंदाजा लगा था कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा का पार्ट 2 बनने जा रहा है। हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।

Zindgi na Milegi Dobara Part 2

जूम से बात करते हुए फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा के पार्ट 2( Zindgi na Milegi Dobara) पर चर्चा की। फिल्म के सीक्वल का सवाल पूछने पर एक्टर ने कहा कि मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि फिल्म का पार्ट 2 बन रहा है। वायरल क्लिप पर रिएक्ट करते हुए फरहान ने कहा कि वायरल होने का मतलब यह नहीं है कि हम फिल्म का पार्ट 2 बना रहे हैं। हम तीनों साथ में घूमने गए थे और एन्जॉय कर रहे थे ये वहीं की एक क्लिप है। इसके अलावा इन तीनों स्टार्स ने एक एड भी शूट किया था जिसकी क्लिप्स वायरल हो रही है।

End of Feed