Don 3: अमिताभ बच्चन, शाहरुख (Shah Rukh Khan) खान के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डॉन 3 की फ्रेंचाइज में नजर आएंगे। फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने खास अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। डॉन 3 में रणवीर की कास्टिंग से फैंस खुश नहीं है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म के लिए किंग खान सबसे बेहतर थे। अब इस पर फरहान ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर ने बताया आखिर क्यों शाहरुख की इस फिल्म का हिस्सा नहीं बने।
Farhan Akhtar and Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- शादी की वायरल फोटो पर फूटा Sai Pallavi का गुस्सा, बोलीं- इस तरह से परेशान करना नीचता है...
फिल्म मेकर ने कहा कि मैं किसी को हटाना नहीं चाहता था लेकिन हम दोनों के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस था जिसकी वजह से हमने एक- दूसरे से अलग होना बेहतर समझा।
फरहान ने बताया आखिर क्यों कटा शाहरुख का पत्ता
फरहान ने Variety को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने शाहरुख के साथ कई सालों तक चीजों को डिस्कस किया था। मैं कहानी को अलग तरीके से डायरेक्ट करना चाहता था। लेकिन हमारे बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति नहीं बनी। इस वजह से हमने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। मैं रणवीर के साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। वो बहुत ही एनर्जी से भरे हैं। वो बहुत ही अच्छे एक्टर है। ये एक बिग बजट फिल्म है। फिल्म के टीजर में रणवीर सिंह डैशिंग अंदाज में नजर आए थे। एक्टर ने खुद को डॉन बताया था। फैंस डॉन 3 की नई कास्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
