RD Burman biopic: 'डॉन 3' के विवादों के बीच फरहान अख्तर के हाथ लगी बड़ी फिल्म, नीरज पांडे संग करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2026, 12:58 PM IST

Farhan Akhtar New Movie: एक्टर फरहान अख्तार की को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। फरहान अख्तार इस डायेरक्टर के साथ अपकमिंग फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

Farhan Akhtar New Movie RD Burman biopic: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तार (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी फिल्म डॉन (Don 3) की वजह खबरों हैं। इस फिल्म के चलते रणवीर सिंह और फरहान अख्तार के बीच विवाद हो गया है। इसको लेकर एक के बाद एक नई खबरें सामने आ रही है। इन सब के बीच फरहान अख्तार को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि फरहान अख्तार के हाथ एक नई फिल्म लगी है। फरहान अख्तार फेमस संगीतकार आरडी बर्मन (R.D. Burman) की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट आया है।

Farhan Akhtar New Movie RD Burman biopic

फरहान अख्तर के हाथ लगी ये नई फिल्म (Image Source: IMDb)

फरहान अख्तार के हाथ लगी नई फिल्म

एक्टर फरहान अख्तार एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फरहान अख्तार की नई फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक 'नीरज पांडे काफी समय से आरडी बर्मन की बायोपिक पर काम कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। फिल्म में महान संगीतकार आरडी बर्मन का किरदार निभाने के लिए फरहान अख्तर से बातचीत चल रही है। फरहान इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और पंचम दा की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो फरहान अख्तार इस किरदार में ढलने के लिए तैयारी शुरू करेंगे। टीम ने आरडी बर्मन के उन मशहूर गानों के राइट्स भी हासिल कर लिए हैं। मकसद पंचम दा की प्रतिभा को एक सच्ची और भावनात्मक श्रद्धांजलि देना है। ओरिजिनल गानों के बेहतरीन वर्जन तैयार करने के लिए म्यूजिक सिटिंग्स भी शुरू हो चुकी हैं।

End of Feed