'सलमान भाई ने बोला था ना...' Farah Khan ने लगा दी पैपराजी की क्लास

सलमान खान की बात याद दिलाते हुए फराह खान ने पैपराजी को पीछे से वीडियो बनाने पर रोक दिया। सैलून के बाहर फराह ने कहा, 'सलमान भाई ने बोला ना, पीछे से नहीं लेने का।' आइए पूरी बात जानते है...

Farah Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में पैपराजी के उस तरीके पर सवाल उठाया, जिसमें एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश की जाती है। ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने कहा था कि कई महिलाओं को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं आतीं। अब फिल्ममेकर फराह खान (Farah Khan) ने भी उनकी बात को दोहराते हुए पैपराजी को रोक दिया। बुधवार को फराह सैलून के बाहर पहुंचीं, जहां पैपराजी उनका वीडियो बना रहे थे। कैमरा पीछे की ओर जाता देख फराह ने तुरंत कहा, “सलमान भाई ने बोला ना, पीछे से नहीं लेने का।” इसके बाद उन्होंने पोज देने से भी साफ मना कर दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Alliance 2: फिर शुरू होगा दोस्ती और धोखे का खेल, सामने आया बड़ा अपडेट)

farah khan video

फराह खान ने लगा दी क्लास (पिक क्रेडिट-instagram)

सलमान खान ने कही थी ये बात

दरअसल, 19 सितंबर को सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया था। अपने बढ़े हुए वजन और बदले हुए हेयरस्टाइल को लेकर हो रही आलोचना पर बात करने के बाद उन्होंने पैपराजी के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि आजकल एक नया चलन देखने को मिल रहा है। जब कोई अभिनेत्री गाड़ी से उतरती है या गाड़ी में बैठती है, तो कैमरा उनके शरीर के निचले हिस्से या पीछे की तरफ किया जाता है, ताकि उनकी इस तरह की तस्वीर मिल सके। उन्होंने कहा कि कई अभिनेत्रियों और लड़कियों को इस तरह की तस्वीरें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं।

End of Feed