Farah Khan News: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी ब्यूटी के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ इनकी खूबसूरती लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसी हुई है। यूं तो कई हसीनाओं पर काफी समय से प्लास्टिक सर्जरी, बोटोक्स जैसे इल्जाम लगते आए हैं। लेकिन अब खुद यूट्यूब और डायरेक्टर फराह खान ने इस मुद्द पर अपनी राय रखी। फराह खान ने बताया कि बॉलीवुड में ऐसी कम हसीनाएं मौजूद हैं जिनकी नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलती है। जानिए क्या है फराह खान का ये बयान टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram
फराह खान (Farah Khan) एक स्किन केयर ब्रैंड का अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमोशन कर रही थीं जिसके चलते वीडियो भी शेयर किया गया। इस दौरान फराह खान से उनके कुक दिलीप ने खूबसूरती का सीक्रिट पूछ डाला। ऐसे में जवाब देते हुए फराह खान ने अपनी सुंदरता को नेचुरल बताया। सिर्फ यही नहीं फराह खान ने ये भी कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के अलावा शायद ही कोई होगी जिसकी नेचुरल ब्यूटी हो। बस फिर ये बयान लोगों के बीच सुर्खियों में आ गया। लोगों के बीच भी सवाल उठने लगी कि ये सच है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर अपना चेहरा चमकाती हैं। फराह खान ने बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेसेस पर अपने इस बयान से तंज कस डाला।
वहीं बात करें अब फराह खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो बीते सालों से वे यूट्यूब पर अपने कुकिंग वलॉग्स के चलते मशहूर हुईं। अब फराह बड़े-बड़े सेलेब्स के घर उनके परिवार की फेमस डिश को चखने जाती हैं। डायरेक्शन की दुनिया से दूर होकर अब फराह फुल टाइम वलॉगर बन चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है कि फराह खान कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' को होस्ट करेंगी। 1 फरवरी से ये शो दस्तक देगा जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के 50 मशहूर चेहरे नजर आने वाले हैं। इस शो को फराह खान होस्ट करेंगी जिसके लिए जनता काफी उत्साहित हो गई है।
