बॉलीवुड स्टार्स को हमेशा अपने क्रेजी फैंस से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे कई मौके आए हैं जब स्टार्स को लगा है कि फैंस ने सीमाएं क्रॉस की हैं लेकिन वो कुछ नहीं कर पाए हैं। ऐसा ही एक एक्सपीरियंस एक्टर रणबीर कपूर के साथ हुआ जब वो दिल्ली से गुरुद्वारा बंगला साहिब के दर्शन करके लौटे। जब रणबीर कपूर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे तब अचानक से उनकी एक फीमेल फैन पास आ गई और उसने सबको चौंका दिया। रणबीर कपूर को अंदाजा भी नहीं था कि ये फीमेल फैन उनके साथ फोटो लेने के लिए सारी हदें क्रॉस कर डालेगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: जवानी में Ajay Devgn के दोस्त पर था Kajol को क्रश...20 साल बाद Karan Johar ने खोली पोल
जबरदस्ती Ranbir Kapoor के करीब पहुंच गई लड़की...घबरा गए Ramayana एक्टर
Ranbir Kapoor की फीमेल फैन ने पार की सारी हदें
अभिनेता रणबीर कपूर जब एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे तब उनके फैंस उन्हें देखने के लिए इकट्ठे हो गए। इनमें एक फीमेल फैन भी थी, जो रणबीर कपूर के साथ फोटो लेना चाहती थी। बस फिर क्या था, वो रणबीर कपूर को सामने देखकर उनकी तरफ बढ़ने लगी। उस फैन पर रणबीर के बॉडीगार्ड्स का भी ध्यान नहीं गया। वो लड़की अचानक से रणबीर कपूर के काफी करीब आ गई और फोटो लेने की कोशिश करने लगी। इससे रणबीर कपूर असहज हो गए और उन्हें समझ नहीं आया कि वो क्या करें? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Amit Shah से मिले रणबीर कपूर-साई पल्लवी, Ramayana की सफलता पर गृह मंत्री ने की टीम की तारीफ
इसके बाद रणबीर कपूर के बॉडीगार्ड्स ने बात संभाली और उस लड़की को एक्टर के करीब जाने से रोका। रणबीर कपूर इस दौरान थोड़े से परेशान नजर आए क्योंकि उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक से कोई फैन उनके इतने करीब कैसे आ सकता है। बताते चलें कि इन दिनों रणबीर कपूर अपनी मेगा बजट मूवी रामायण को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल प्ले किया है। ये फिल्म दुनियाभर में कमाल की कमाई कर रही है और फैंस का दिल जीत रही है।
