Exclusive: यामी गौतम ने 'हक' में अपने किरदार पर दिया रिएक्शन, बताया - 'ड्रीम रोल'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2025, 01:52 PM IST

Yami Gautam on Haq Role: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपकमिंग फिल्म हक (Haq) के अपने किरदार को लेकर चुप्पी तोड़ी है। यामी गौतम ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को दिए इंटरव्यू में इसे ड्रीम रोल बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा...

Yami Gautam on Haq Role: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म हक (Haq) को लेकर खबरों में बनी हुई है। फिल्म हक रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हक को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक आते ही सोशल मीडिया पर छा जा रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म हक की स्टार यामी गौतम ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार (Navika Kumar) को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपने किरदार को खुलकर बात करती नजर आईं।

Yami Haq

Image Source: Timesnow Youtube

यामी गौतम ने बताया 'ड्रीम रोल'

शाह बानो के रोल के बारे में बात करते हुए यामी गौतम ने कहा, 'ये किसी भी एक्टर के लिए ड्रीम रोल है। जब मैंने पहली बार उनका नाम पढ़ा था, शाह बानो केस (Shah Bano Case) जब हेडलाइंस बना रहा था। मुझे अभी भी उनकी आंखों की वो इमेज याद है, वो हॉन्टिंग आंखें, वो एक हेडशॉट था लेकिन उसमें इतनी डेप्थ थी। मैं उस वक्त टीनएजर थी, फिर भी मुझे कुछ अलग, कुछ खास फील हुआ। जब पढ़ा, तो उतनी ही नॉलेज थी जितनी एक आम नागरिक को अखबार पढ़कर होती है। विमेन एम्पावरमेंट जैसे टॉपिक्स उस वक्त इतने ओपनली नहीं थे, तो एक औरत को ये करने के लिए कितनी हिम्मत चाहिए थी। तो मुझे बस हर टेक से पहले करना था। चाहे हंसने का सीन ही क्यों न हो, मैं जरूर आंखें बंद करके वो इमेज जो बचपन में देखी थी, वो अपने दिमाग में लाती थी। सिर्फ ये याद करने के लिए कि मैं असल में किसे रिप्रेजेंट कर रही हूं। सिर्फ एक औरत को नहीं, बल्कि हम में से बहुत सारी औरतों को, अलग-अलग बैकग्राउंड से, चाहे कोई भी धर्म हो, कोई भी उम्र हो, किसी न किसी लेवल पर।'

End of Feed