Exclusive: 'डार्लिंग्स' करने के बाद करियर को लेकर डर गए थे विजय वर्मा, एयरपोर्ट पर शख्स ने कही थी ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 06:45 AM IST

Vijay Varma Zoom Interview: एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने अपनी और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) पर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा कि...

Vijay Varma Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। विजय वर्मा की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपेडट सामने आत रहते हैं। कभी एक्टर का नया लुक वायरल हो जाता है, तो कभी अपने लव अफेयर को लेकर खबरों में आ जाते हैं। इन सब के बीच विजय वर्मा का नया इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू में विजय वर्मा ने कई मुद्दों पर अपना रिएक्शन दिया। इस दौरन एक्टर ने फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Vijay Varma Zoom Interview

Image Source: Netflix

'डार्लिंग्स' को लेकर विजय वर्मा ने कही ये बात

एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने फिल्म डार्लिंग्स से जुड़ा किस्सा बताया। विजय वर्मा ने कहा कि 'पूरा कैंपेन में फिल्म को डार्क कॉमेडी बताया गया था। लेकिन पहला हाफ देखकर मैं बाहर निकला, वॉशरूम गया और उल्टी कर दी। दिल धक-धक कर रहा था। मुझे बार-बार लग रहा था, ‘कॉमेडी कहां है भाई?’ मैं स्क्रीन पर डरावना लग रहा था। मुझे तो पता था आगे क्या होने वाला है, फिर भी शूटिंग का तरीका ऐसा था कि हर बार मेरा कैरेक्टर घर आता तो लगता था ऑडियंस लड़की के लिए डर जाएगी। सच में सोच रहा था, ‘अब करियर का क्या होगा? लोग तो मुझे देखकर नफरत करने लगेंगे।’ इसके आगे विजय ने एक एयरपोर्ट का किस्सा भी याद किया एक आदमी आया और बोला, 'आपको डार्लिंग वार्लिंग जैसी पिक्चर्स नहीं करनी चाहिए।' विजय ने हंसते हुए कहा कि 'मुझे लगता है वो सच में नाराज था।'

End of Feed