Exclusive: गोविंदा से इस शख्स की वजह से हुई थी सुनीता की शादी, एक्टर की पत्नी ने कहा- 'मैं इस घर में आई हूं सिर्फ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 11:23 AM IST

Sunita Ahuja on Marry With Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा से शादी करने की सबसे बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा कि मैं इस घर में...

Sunita Ahuja on Marry With Govinda: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कुछ महीनों पहले गोविंदा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। वो खबर थी गोविंदा और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की। लेकिन बाद ये सब न्यूज एकदम फर्जी साबित हुईं। इन सब के बीच अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों पर जवाब दिए।

Sunita Ahuja on Marry With Govinda

Image Source: Zoom Youtube

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सुनीता आहूजा का Zoom को दिया एक इंटरव्यू है, जो खूब वायरल हो रहा है। सुनीता आहूजा ने Zoom से बातचीत में गोविंदा से शादी के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, 'जब मैंने गोविंदा से शादी की थी, तो एक साल तक मैं घर से बाहर नहीं निकली। तब तक नहीं निकली जब तक हमारी बेटी टीना पैदा नहीं हो गई। मेरा पूरा ध्यान बच्चों को जन्म देने और पालने में लगा रहा। मुझे अपनी सासू मां के साथ रहना बहुत अच्छा लगता था, क्योंकि मुझे पता था कि गोविंदा अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। आज जो पूजा-पाठ मैं करती हूं, वो अपनी मम्मी और सासू मां की वजह से सीखा है। मुझे उनकी सेवा करना बहुत अच्छा लगता था।' सुनीता आहूजा ने पति को खुश रखने के दो राज भी बताए। उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छे से पता है कि अगर पति को खुश रखना है तो एक तो अच्छा खाना बनाना सीख लो। और दूसरी बात, गोविंदा को लुभाना है तो उनकी मां से प्यार करो। मैं शादी करके इस घर में आई हूं सिर्फ अपनी सासू मां की वजह से, गोविंदा की वजह से नहीं।' सुनीता आहूजा का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed