Exclusive: Arbaaz Khan ने बताया Salman Khan को धमकी मिलने के बाद कैसे बीत रहे हैं दिन, खान परिवार में ऐसा है माहौल

Exclusive Interview with Arbaaz Khan : अरबाज ने आगे कहा कि ​ मैं यह नहीं कहूंगा कि हम सब अभी ठीक हैं, लेकिन हम सब एक-दूसरे का ध्यान रख रहे हैं और सुरक्षित रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हर कोई अपना अच्छा प्रयास कर रहा है आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Exclusive Interview with Arbaaz Khan : हाल ही में सलमान खान ( Salman Khan) के करीबी दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी( Baba Siddiqui) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतने बड़े राजनेता की हत्या के बाद अब सलमान खान पर भी खतरा मंडरा है, पिछले कई दिनों से खबर सामने आ रही है कि सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और उन्हें सावधान रहने के लिए भी कहा गया है। क्योंकि सलमान खान को लगातार लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही है। इस मामले पर हमने सलमान खान के भाई अरबाज खान से बात की, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Exclusive Interview with Arbaaz Khan

अरबाज खान( Arbaaz Khan) जो इन दिनों अपनी फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जब हमने उनसे पूछा कि घर पर कैसा माहौल है? तब अरबाज ने बताया कि-'हम ठीक हैं, लेकिन अभी हम बिल्कुल पूरी तरह से ठीक नहीं हैं'। अभी परिवार में बहुत कुछ चल रहा है हर कोई इससे परेशान है, लेकिन मैं फिलहाल अपनी फिल्म पर ध्यान दे रहा हूं और इसको प्रमोट कर रहा हूं। मेरी फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

End of Feed