बॉलीवुड

Love & War: मुंबई की बारिश ने बर्बाद किया रणबीर, आलिया और विक्की स्टारर का सेट, फिल्म में होगी देरी

Love & War's Shoot Delayed: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुंबई की बारिश की वजह से संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) का शूट सेट बर्बाद हो गया है। अब इस मूवी की शूटिंग में देरी होगी।

Image

Love & War

Love & War's Shoot Delayed: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कुछ महीनों पहले फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) की घोषणा की थी। संजय लीला भंसाली काफी दिनों से इस मूवी की स्क्रिप्ट पर दिन-रात मेहनत कर रहे थे। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म की शूटिंग को शुरू करने के लिए ने मुंबई में धांसू सेट का निर्माण किया था। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश ने संजय लीला भंसाली को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि मुंबई की बारिश ने 'लव एंड वॉर' मूवी के सेट को ध्वस्त कर दिया है।

मुंबई की बारिश ने बर्बाद किया 'लव एंड वॉर' का सेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में देरी का कारण मुंबई की बारिश बन रही है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से फिल्म का शूटिंग सेट बर्बाद हो गया है। अब जल्द ही सेट को दोबारा बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लव एंड वॉर' की शूटिंग मेकर्स नवंबर के अंत या फिर दिसंबर में शुरू करेंगे। सेट बर्बाद होने की वजह से संजय लीला भंसाली को स्क्रिप्ट पर काम करने का समय भी मिल गया है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर बेस्ड होगी। यह पहली बार जब इन तीनों एक्टर्स को एक साथ बड़े परदे पर देखा जाएगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि निर्माताओं ने 'लव एंड वॉर' को रिलीज करने के लिए ईद का दिन चुना है। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article