Sonali Kulkarni Zoom Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) इन दिनों फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। सोनाली कुलकर्णी से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। सोनाली कुलकर्णी ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसी बीच सोनाली कुलकर्णी ने Zoom को एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली कुलकर्णी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने इंटरव्यू के दौरान क्या खुलासे किए जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
Image Source: Timesnow
सोनाली कुलकर्णी ने किए ये खुलासे
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनाली कुलकर्णी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। सोनाली कुलकर्णी ने याद किया कि कैसे उन्होंने 2000 में तीन बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाए। उन्होंने बताया, 'मैंने साल 2000 में मिशन कश्मीर (Mission Kashmir) में काम किया। फिर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) की प्यार तूने क्या किया (Pyaar Tune Kya Kiya) की और इसके बाद दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) में नजर आईं। तो कमर्शियल सिनेमा में ये जो क्लिशे है कि आप टाइपकास्ट हो जाते हैं, वो पूरी तरह टूट गया। क्योंकि मैंने संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बीवी का रोल किया, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मॉम बनी (मिशन कश्मीर में)। फिर फरदीन खान (Fardeen Khan) की बीवी (प्यार तूने क्या किया में) और यहां (दिल चाहता है में) सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की गर्लफ्रेंड बनी। मैं बस अपने काम को सेलिब्रेट करती हूं। बस इतना ही।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'जब भी फिल्म दिल चाहता है की बात होती है, मेरे चेहरे पर तुरंत स्माइल आ जाती है। ये फरहान की पहली फिल्म थी और वो डायरेक्टर के तौर पर इतने हल्के, क्रिस्प और चिल्ड थे।' फिल्म दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) की बात को आगे बढ़ाते हुए, सोनाली ने म्यूजिक, कॉस्ट्यूम, और सिनेमेटोग्राफी डिपार्टमेंट की शानदार टीम के बारे में बताया। उन्होंने अपने को-स्टार्स, खासकर प्रीति का जिक्र किया और कहा, 'एक ढेर सारे जवान लोग थे, जो जोश से भरे हुए थे।'
'दिल चाहता है' है में नजर आए थे ये सितारे
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में दिल चाहता है में सोनाली कुलकर्णी के साथ आमिर खान (Aamir Khan), सैफ अली खान, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) जैसे स्टार्स थे।
