Raveena Tandon Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में रवीना टंडन का बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। वो हर मामले में बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती थी। आज भी रवीना टंडन का जलवा बरकरार है। हाल ही में रवीना टंडन ने जूम टीवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने करण जौहर की मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
रवीना टंडन ने कही ये बात
रवीना टंडन 90 के दशक की सबसे सफल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 'दिलवाले', 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दुल्हे राजा' और 'अनाड़ी नंबर 1' जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था, लेकिन जब करण जौहर ने उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के साथ काम करने का ऑफर दिया, तो रवीना ने मना कर दिया। यह फैसला उनके करीबी दोस्त और तब नए डायरेक्टर करण के लिए चौंकाने वाला था। हाल ही में जूम से बातचीत में रवीना ने अपने इस फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मेरे पास कुछ फिल्में ठुकराने के अपने कारण थे। जैसे 'कुछ कुछ होता है'। करण हमेशा कहते हैं कि तुमने मेरी पहली फिल्म नहीं की, लेकिन मैं उन्हें बताती हूं कि मैं बहुत करना चाहती थी। तुम मेरे दोस्त हो, लेकिन उस समय मेरे करियर में मैं दूसरी लीड नहीं कर सकती थी। 'मोहरा' के बाद मुझे करियर रीस्टार्ट करना था, वो भी सोलो हीरोइन बनकर।
रवीना ने आगे कहा कि उनके लिए ये फैसला बहुत मुश्किल था। उन्होंने कहा, 'मुझे पांच सीन और पांच गाने भी मिलें, लेकिन सोलो हीरोइन बनकर शुरुआत करनी थी। ये रानी मुखर्जी के लिए आसान था क्योंकि वो नई और फ्रेश फेस थीं, लेकिन मेरे लिए ये बहुत कठिन था।' उन्होंने 'दिल से' का 'छैंया छैंया' गाना भी ठुकराने की बात याद की। रवीना बोलीं, 'मैं वो गाना बहुत करना चाहती थी, लेकिन मुझे 'आइटम गर्ल' का टैग नहीं चाहिए था। मैंने मणि रत्नम जी से कहा कि मैं आपकी हर फिल्म में काम करना चाहती हूं, लेकिन ये गाना नहीं कर सकती। ये मेरे रिग्रेट्स हैं, लेकिन जिंदगी में सब कुछ नहीं कर सकते।'
