Exclusive: 'यश अंकल का पुनर्जन्म...' बेटी आदिरा को लेकर रानी मुखर्जी ने कह दी बड़ी बात

Rani Mukerji Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 3 की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी में रानी ने शानदार एक्टिंग की है। यही वजह है कि लोग मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच रानी मुखर्जी ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Rani Mukerji Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 3 की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रानी की ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी में रानी ने शानदार एक्टिंग की है। यही वजह है कि लोग मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी रानी मुखर्जी की ये फिल्म छा गई है। इस बीच रानी मुखर्जी ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक से एक खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

rani Mukerji exclusive

pic credit- instagram

रानी मुखर्जी ने कही ये बात

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए खास इंटरव्यू में रानी ने अपने ससुर और मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बारे में बात की। उन्होंने अपनी बेटी आदिरा को यश चोपड़ा का 'पुनर्जन्म' बताया। रानी ने कहा कि अदिरा कई तरह से यश अंकल जैसी लगती है। रानी ने बताया कि यश चोपड़ा से उन्हें बहुत प्यार मिला। उन्हें दुख है कि यश अंकल कभी आदिरा से नहीं मिल पाए। लेकिन रानी को लगता है कि अदिरा में यश अंकल की रूह बसती है। रानी ने कहा, 'कहीं न कहीं मुझे लगता है कि आदिरा यश अंकल का पुनर्जन्म हैं, वह उनसे बहुत मिलती-जुलती हैं' रानी मुखर्जी ने आगे कहा कि बचपन में वे यश चोपड़ा की फिल्मों की दीवानी थीं और कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन उनकी बहू बनेंगी। यह उनके लिए बहुत अनोखा और खास एहसास है।

End of Feed